
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर कमला पंचायत निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम किया है। इस बार उन्नेउन्हों अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में अपनी टीम के लोगों को भेजकर, मृतक कपिल पासवान के पिड़ित परिवार को सहायता पहुंचाई। जिसमें पीड़ित परिवार को करीब 25 – 30 हजार की राशन सामग्री व नगद उपलब्ध कराया है।



बताते चलें कि 18 मार्च की दोपहर मृतक कपिल पासवान गांव से सटे बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए हुए थे। इसी क्रम में पैर फिसल जाने के कारण नदी में डूबने से उनकी मौत हो गयी। मृतक ही घर में कमाने वाला मुख्य सदस्य था। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावे 6 छोटी-छोटी बेटियां है। पत्नी भी मजदूरी करती है।



श्री सहनी के इस सहयोग की सराहना करते हुए, मृतक के बड़े भाई अरविन्द कुमार पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सुचना जैसे ही भाई राजू सहनी को मिली, उन्होंने अपने टीम के लोगों को उनके भाई के घर पर भेजकर, उनके मृतक भाई की पत्नी को, करीब 25 – 30 हजार का राशन व अन्य सामग्री उपलब्ध करा दिया। राशन सामग्री पाकर मृतक कपिल पासवान की पत्नी के भावुक हो गयी।



विदित हो कि विगत कई वर्षों से युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के द्वारा, किसी भी प्रकार के घटना से पिड़ित लोगों की सहायता अपने निजी कोष से पूर्ण निःस्वार्थ भाव से किया जाता रहा है। अभी तक उन्होंने दर्जनों अगलगी के घटना से प्रभावित परिवार, घटना दुर्घटना में मरने वाले लोगों के परिवार, की मदद किया है। साथ ही गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में भी, अपने निजी कोष से काफी सहयोग किया है।


कई बार तो पिड़ित परिवार को जानकारी हुई भी नही और उनकी परेशानी भी दुर कर दी गयी। इस संबंध में श्री सहनी ने बताया कि, मृतक के बच्चों के भविष्य के लिए भी जल्द ही कुछ अच्छा काम किया जाएगा।


मौके पर राजू सहनी टीम के सदस्यों में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, चंद्रकांत सिंह, ललित कुमार सिंह, कपिल पासवान, सुरेन्द्र महतो, सुरेश प्रसाद सहनी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

