
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से, एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, सिंघिया खुर्द, समस्तीपुर, में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यशाला भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।



इस कार्यशाला में नशे का मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव, नशामुक्ति के लिए सरकारी योजनाएं एवं पुनर्वास कार्यक्रम, आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा, ‘‘हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि समाज कल्याण के लिए छात्रों को आवश्यक विषयों पर जागरूक करना भी है। यह कार्यशाला हमारे छात्रों को नशे के खतरों से अवगत कराएगी और उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।‘‘



इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एस. के. मंडल ने जानकारी दी कि गरीब एवं मेधावी छात्रों के सपनो को उंची उड़ान देने केलिए हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। सत्र 2025 में प्रवेश हेतु इस परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथिः 31 मार्च 2025, प्रवेश पत्र जारी होने की तिथिः 23 अप्रैल 2025, प्रवेश परीक्षा की तिथिः 27 अप्रैल 2025, परिणाम घोषित होने की तिथिः 13 मई 2025 एवं दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश साक्षात्कार की तिथिः 19 मई 2025 से प्रारंभ है।



उन्होंने बताया कि मैट्रिक या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा-2025 में भाग ले कर बी.एससी. नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बी.फार्म, डी.फार्म, बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, डी.एम.एल.टी., ओटी असिस्टेंट और ड्रेसर कोर्स में प्रवेश प्राप्त सकते सकते हैं। इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 100% तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 50% ट्यूशन फीस माफ किया जाएगा।


श्री मंडल ने कहा कि एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना समाज कल्याण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सेमिनार न केवल छात्रों बल्कि पूरे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सोशल सिक्योरिटी सेल, समस्तीपुर, जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर की विशेषज्ञ टीम, एस.एल.सी.ए. के प्रदेश समन्वयक मनोज कुमार, नशामुक्ति क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ और परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा, व गणमान्य अतिथियों और विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।