
- उद्घाटन करते अतिथि व अन्य

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बिहार दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रूपनारायण पुर, बेला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों का निःशुल्क न्यूरोपैथी जांच, मास डेंसिटी जांच, रक्त परीक्षण, किया गया।साथ ही आवश्यकतानुसार लोगों को महत्वपूर्ण सलाह, एहतियाती सुझाव, आर्थराइटिस किट और निःशुल्क दवायें भी प्रदान की गयी।



इस कैंप में समस्तीपुर के रोटरी क्लब के अनुभवी चिकित्सकों यथा सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जी.सी. कर्ण, डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. कुमार देवाशीष, डॉ. सुषमा शिखा और डॉ. शशिकांत कुमार, आदि सहित ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।


इस अवसर पर सबसे पहले रोटरी क्लब समस्तीपुर के प्रेसिडेंट व कैंप के संयोजक सहित आगत अतिथियों ने फीता काट कर कैंप का उद्घाटन किया। तदुपरान्त ग्रामीणो व जनप्रतिनिधियों ने माला, शाल एवं पुष्पगुच्छ से चिकित्सकों व अतिथियों का अभिनंदन किया।



इसी क्रम में रोटेरियन डाॅ अमृता कुमारी ने ग्रामीणों से चिकित्सक टीम का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर समाज निर्माण में रोटरी क्लब का योगदान आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। समय समय पर हम इस तरह के आयोजन करते रहते हैं। ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और आखिरी जरुरत मंद को भी स्वास्थ्य सेवायें मिल सके।



वहीं अपने संबोधन में रोटरी समस्तीपुर के प्रेसिडेंट रोटेरियन सीबी सिंह ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से हम चाहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया का सिद्धांत साकार हो। ताकि सभी लोग स्वस्थ रहें और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति लोगों में व जागरूकता फैले। वहीं कैंप के संयोजक रोटेरियन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर व्यक्ति तक उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पहुँचाना है।
मौके पर आरसी समस्तीपुर सेक्रेट्री रजनीश अग्रवाल, रोटेरियन विमल केडिया, अरुण कुमार, सुजीत खेमका, अजीत पाॅल, अलावा स्थानीय पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा, मुखिया निरंजन साह, सरपंच राम बाबू ठाकुर, पंसस प्रतिनिधी सुरेश सिंह, मुकेश झा, राजीव झा, रमेश झा, जय प्रकाश सिंह, चुन्नू झा, ललन कुमार राय, सुरेश झा, संचारी रोग विभाग के अनिल कुमार सिन्हा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।