
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जिला निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व सचिवों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर आपके साथ बैठक कर आवश्यक जानकारियां साझा की जाएगी।




बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर किए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत जोड़े गये, विलोपित किए गए एवं संशोधन किए गए निर्वाचकों के संख्या की जानकारी दी।



साथ ही सतत् अद्यतीकरण के दौरान अबतक जोड़े गए, विलोपित किए गए एवं संशोधित किए गए निर्वाचकों की संख्या एवं 90 वर्ष से उपर के निर्वाचकों के सत्यापन की जानकारी भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से अनुरोध किया कि अपने बी.एल.ए. के माध्यम से छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने में बी.एल.ओ. को मदद कराएँ। साथ ही जिन्होंने बी.एल. ए. की सूची नहीं दी हैं. वे शीघ्र ही सूची उपलब्ध करा दे।



बैठक में राजद, जनता दल (यू) भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।





