समस्तीपुर । 22 मार्च के आसपास गरज वाले बादलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ओला वृष्टि के आसार भी हैं। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 19-23 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है। कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की भी सम्भावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।