
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ने से तत्काल मौत हो गयी। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही धनहर निवासी सत्तो राय के 24 वर्षीय पुत्र संजन कुमार के रूप में हुई है।


इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक मृतक किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास अपना जय माता दी बेकरी का दुकान चलाता था। शुक्रवार को दुकान पर ही होली खेलकर वह बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक दुकान से टकरा कर गिर गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



सूचना पर पहुंची वारिसनगर की पुलिस ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार का बताना है कि पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों की सड़क दुर्घटना की युवक की मौत की सुचना मिलते ही परिजनों एवं गाँव मे मातम का माहौल है।









