
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग खेले, होली आज अवध में खेले सिया रघुवीर आदि सहित विविध मधुर श्रृंगारिक गीतों से धोबगामा गांव झूम उठा। अवसर था जिले के पूसा प्रखण्ड स्थित धोबगामा में जगमोहन विद्यापति काॅलेज ऑफ आर्ट एण्ड टेक्नोलाॅजी के संरक्षक वरिय अधिवक्ता अरूण कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह का।
इस अवसर पर सर्व प्रथम उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर तथा गले लगा कर होली की बधाई दी। तदुपरांत आकाशवाणी, दूरदर्शन के ख्यातिलब्ध कलाकार श्याम मोहन मिश्र, सहित विभिन्न गायकों ने विविध होली गीतों से लोगों का मन मोह लिया। मौके पर गौरव कुमार मन्नू, प्रभात कुंमार तुलसी, राम गणेश ठाकुर, गणेश ठाकुर, संजीव कुूमार, संजय ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।