
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । होलीका दहन हमें यह याद दिलाता है कि अच्छाई की हमेशा जीत होती है और बुराई का अंत होता है। यह त्योहार हमें अपने मन से नफरत, गुस्सा और गलत सोच को मिटाकर प्रेम, भाईचारे और अच्छे विचारों को अपनाने की सीख देता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने उक्त बातें गुरूवार को होलिका दहन के अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में कही है।
अपने संदेश में होली को सनातन धर्म का लोकप्रिय पौराणिक त्योहार बताते हुए उन्होंने कहा है कि इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे, एक-दूसरे की मदद करेंगे और समाज में परस्पर प्रेम और सद्भावना संदेश फैलाएंगे।