
ओईनी न्यूज नेटवर्क
ओईनी । जिले के पूसा प्रखण्ड स्थित ओइनी के ज्ञानदा सेंट्रल स्कूल में बुधवार को हर्ष, उल्लास व उमंग का माहौल था। विद्यालय का कोना-कोना बच्चों के हुडदंग और हर्षकिलोल से गुंजायमान था। चहुंओर एक अलग ही समां था। अवसर था होली को लेकर बच्चों के होली मिलन का।




जी हां! ज्ञानदा सेट्रल के निदेशक चंदन कुमार के नेतृत्व में होली अवकाश के अवसर पर होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें क्या शिक्षक, क्या बच्चे, क्या अन्य कर्मी सभी होली की उमंग और रंग गुलाल में सराबोर दिखे। इस दौरान बच्चों का उत्साह और हर्ष किलोल माहौल को उत्सवी रंग दे रहा था।




इस दौरान शिक्षकों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर परस्पर स्वस्थ जीवन की शुभकामना और होली की बधाई दी। बच्चों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर निदेशक श्री चंदन ने कहा कि एक नियत दिनचर्या, काम को लेकर जद्दोजहद और भाग दौर के तनाव भरे जीवन में एक रसता आ जाने से जीवन बोझिल होने लगता है। इसलिए समय-समय पर पर्व त्योहार की व्यवस्था की गई है। जो जीवन में नयी ताजगी, उर्जा और उमंग का संचार कर देते हैं।


निदेशक श्री चंदन ने कहा कि जो कभी एक दूसरे से नहीं मिल पाते उनसे मिलने का बहाना भी हैं ये पर्व त्योहार। जिससे रिश्तों में भी नयी ताजगी आ जाती है। पर्व त्योहारों की श्रृंखला में होली सबसे अलग और खास है। विविध रंगों और जायकेदार लजीज और व्यंजनों केलिए प्रसिद्ध होली परस्पर गिले-शिकवे, वैर, द्वेष, ईर्ष्या आदि को भुलाकर एक दुसरे को गले लगाने का पर्व है होली।


मौके पर रवीन्द्र कुमार शर्मा, रजनीश कुमार, अदिती कुमारी, सिन्धु कुमारी, रिया कुमारी, अल्का कुमारी सभी काॅलेज कर्मी मौजूद थे।

