
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा स्थित यू आर काॅलेज परिसर में मंगलवार को चहुंओर एक अलग ही समां था। हर तरफ खासी चहल-पहल थी और उत्साह व उमंग का आलम था। अवसर था प्राचार्य डाॅ घनश्याम राय के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन महोत्सव का। इस अवसर पर डाॅ राय अध्यक्षता में सभी होली की उमंग में सराबोर दिखे।




इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर स्वस्थ जीवन की शुभकामना और होली की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ राय ने कहा कि काम को लेकर जद्दोजहद और भाग दौर के तनाव भरे जीवन में समय-समय पर इस तरह के आयोजन जीवन में नयी ताजगी, उर्जा और उमंग का संचार कर देते हैं। जो कभी एक दूसरे से नहीं मिल पाते उनसे मिलने का बहाना भी हैं ये पर्व त्योहार। जिससे रिश्तों में भी नयी ताजगी आ जाती है।




डाॅ राय ने कहा कि पर्व त्योहारों की श्रृंखला में होली सबसे अलग और खास है। विविध रंगों और जायकेदार लजीज और व्यंजनों केलिए प्रसिद्ध होली परस्पर गिले-शिकवे, वैर, द्वेष, ईर्ष्या आदि को भुलाकर एक दुसरे को गले लगाने का पर्व है होली। मौके पर प्राध्यापक सहित सभी काॅलेज कर्मी मौजूद थे।




