
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/उजियारपुर। प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में आर्थिक तंगी के कारण एक बेटी की शादी में आ रही अड़चन अचानक दुर हो गयी, और उस बेटी की शादी बीते रात को धूमधाम से संपन्न हो गयी। एक बार फिर यह संभव हो सका उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, जिले के चर्चित समाजसेवी भाई राजू सहनी के बदौलत।




समाजसेवी राजू सहनी ने उक्त बेटी की शादी में आ रही अड़चनों को दुर करते हुए, उस बच्ची की शादी धूमधाम से करा दी। उनकी टीम के लोगों ने उक्त बच्ची के घर पहुंचकर शादी से संबंधित सारा सामान जैसे शादी का जोड़ा, चुनरी, सूटकेस, श्रृंगार पेटी व श्रृंगार का सामान व शादी में दुल्हे के साथ आने वाले बारातियों के खाने पीने का सामान आदि उपलब्ध करा दिया।




इस संबंध में उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम में शामिल रामश्रेष्ठ सहनी ने बताया कि, समाजसेवी राजू सहनी को सुचना मिली कि, उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत निवासी, रामवृक्ष सदा की पुत्री की शादी विगत कुछ माह पुर्व तय हो चुकी है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इसकी जानकारी मिलते ही भाई राजू सहनी ने लड़की की शादी के खर्च का जिम्मा उठाते हुए, उपहार स्वरूप शादी का सारा सामान उपलब्ध करा दिया।

बताते चलें कि लड़की के पिता कैलाश सदा हैदराबाद में मजदुरी का काम करते हैं। वे तबीयत खराब होने के कारण विगत कुछ महीनों से घर पर ही रह रहे हैं। जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बेटी की शादी तय हो गयी थी। एक दिन वह अपने दरवाजे पर बैठे थे तो समाज सेवी राजू सहनी के कुछ लोग आए और बेटी की शादी के बारे में पुछताछ किया। फिर अगले दिन उन लोगों ने शादी से संबंधित ढ़ेर सारा सामान उनके घर पहुंचा दिया। जिसके बाद उनकी बेटी की शादी खुशी खुशी हो गयी। 


मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित मदन साहनी, बटोरन साहनी, चंद्रकांत सिंह, ललीत कुमार सिंह, कपिल पासवान आदि मौजूद थे।