
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
उजियारपुर । एक कहावत है कि, “अगर नसीब में अच्छा होना लिखा हो तो, कोई रोक नहीं सकता। यह कहावत उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी में सच साबित होती दिखी। जहां आर्थिक तंगी के कारण गांव की एक बेटी की शादी में आ रही परेशानी को दूर कर, समाजसेवी राजू सहनी ने उस बच्ची की शादी धूमधाम से करा दिया। और शादी से 12 घंटा पहले उक्त बच्ची के घर शादी का जोड़ा, चुनरी, श्रृंगार का सारा सामान व शादी में दुल्हे के साथ आने वाले बारातियों के खाने पीने का सामान आदि उपलब्ध करा दिया।



शादी से संबंधित यह सारा सामान पाकर दुल्हन रेखा कुमारी व उनके पिता रामवृक्ष सदा काफी खुश हुए। इस संबंध में उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी भाई राजू सहनी टीम के सदस्य सह पुर्व पंचायत समिति सदस्य रामश्रेष्ठ सहनी ने बताया कि, समाजसेवी भाई राजू सहनी असम के गुवाहाटी में रहकर व्यवसाय करते हैं। अक्सर उनका उजियारपुर आना जाना होते रहता है।




बीते दिनों समाजसेवी राजू सहनी को सुचना मिली कि, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड 01 निवासी, रामवृक्ष सदा के पुत्री की शादी शुक्रवार 07 मार्च को तय है, लेकिन आर्थिक परेशानी रहने के कारण उनलोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जानकारी मिलते ही उन्होंने अपनी टीम के लोगों को लखनीपुर महेशपट्टी गांव भेजकर, उक्त बच्ची के पिता से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।




जिसके बाद उन्होने उक्त लड़की की शादी संपन्न कराने का जिम्मा उठाते हुए, उक्त सारी व्यवस्था उपलब्ध करा दिया। इस सहयोग से प्रसन्न लड़की के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि, वह दुसरे प्रदेश में रहकर मजदुरी किया करते थे। एक दिन एक हादसे में वे विगत कुछ महीनों से घर पर ही हैं। जिसके कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी समाजसेवी राजू सहनी को हो गयी। जिसके बाद उन्होंने अपने टीम के लोगों को भेजकर करीब 30-35 हजार का सामान उपलब्ध करा दिया है। जिससे उनकी सारी परेशानी दुर हो गयी है।
इस दौरान लड़की के पिता ने समाजसेवी राजू सहनी को दिल से धन्यवाद दिया। मौके पर राजू सहनी टीम के सदस्यों में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, बैजनाथ सहनी, कैलाश सहनी, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, समाजिक कार्यकर्ता अरविन्द कुमार राय चंद्रकांत सिंह ललीत कुमार सिंह कपिल पासवान सूरेन्द महतो आदि मौजूद थे।
