
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । मार्च का महीना दंत चिकित्सक समुदाय का महीना है। क्योंकि हर साल इस महीने में हम राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (6 मार्च) मनाते हैं और पूरे सप्ताह (7-13 मार्च, 2021) दंत चिकित्सा सहायकों के योगदान को याद कर उनका सम्मान व धन्यवाद करते हैं।



क्योंकि वे हमें दांतों की अच्छी देखभाल करने में मदद करते हैं। उक्त बातें अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने उपस्थित मरीजों व चिकित्सा कर्मियों से कही।


डॉ ज्ञानेंद्र ने कहा कि दांत मनुष्य के व्यक्तित्व का बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। दंत चिकित्सकों की मदद से ही लोगों की दांत से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। जिससे मनुष्य के व्यक्तित्व में चार चांद लग जाते हैं। साथ ही वे पीड़ा और तनाव मुक्त जीवन जी पाते हैं। कुल मिला कर यह दिन लोगों को दांत से जुड़ी स्वास्थ्य के महत्व के बारे में अवगत करने का खास मौका भी है।


इस अवसर पर सबसे पहले दंत चिकित्सा के क्षेत्र में शहर का गौरव चीनी मिल कैंपस समस्तीपुर स्थित अपोलो डेंटल परिसर में डाॅ ज्ञानेन्द्र व अन्य चिकित्सकों ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी। इसी क्रम में हर वर्ष की तरह अपोलो डेंटल के द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए मरीजों को दातों से जुड़ी समस्या के बारे में अवगत कराया गया एवं उसके बचाव से संबंधित जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपोलो डेंटल के चिकित्सक डॉ दयानंद कुमार ने कहा कि आज का दिन सिर्फ दांतों से जुडी समस्याओं को ठीक करने केलिए महत्वपूर्ण नहीं है। यह समस्या को शुरू होने से पहले ही रोकने, एवं उचित दंत चिकित्सा व देखभाल के बारे में शिक्षित करने और यहां तक कि बीमारियों का समय रहते पता लगाने के बारे में भी जागरूक करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सक हमें नियमित रूप से ब्रश करने और फ्लॉस करने की याद दिलाने से कहीं ज्यादा करते हैं। वे स्वास्थ्य में हमारे साथी हैं, यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारा मुंह हमारे शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही स्वस्थ रहे।
इस अवसर डॉ दयानंद कुमार, डॉ फारूक आजमी, डॉ पीएन सिंह, डॉ एम.के यादव, डॉ मोहन कुमार, डॉ संजय सिंह जीएम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डॉ मिथलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।