
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/रोसडा । यूआर कॉलेज, रोसड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान डॉ राय ने कहा कि इसबार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का थीम है, विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल, उद्योगों और समाज में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह हमें सामुहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

डाॅ राय ने बताया कि नेशनल सेफ्टी डे की स्थापना 04 मार्च 1966 में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा की गई थी। वर्ष 1972 में राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सेफ्टी डे मनाने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मदारी है। उन्हेांने कहा कि अतः राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हमें सुरक्षित रहने और सुरक्षित समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सदस्यता ग्रहण करने केलिए प्रेरित किया।
इस दौरान पूरे परिसर में नारा लगाते स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक क्रमशः डाॅ प्रवीण कुमार प्रभंजन, डॉ अनुराग कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डाॅ अमन आबैद, डॉ प्रिंस विवेक, डॉ सौरभ कुमार झा, डाॅ रोहित कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी आउटसोर्सिंग कर्मी एवं छात्र छात्राएँ क्रमशः भव्या चैधरी, लालदाय कुमारी, सगुनी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, शिवम कुमार, बिट्टू कुमार, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे।
