
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । हॉली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के 10वीं कक्षा के छात्रों ने हाल ही में आयोजित बोर्ड परीक्षा में अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल 17 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष का सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अम्बर प्रकाश रहे, जिन्होंने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टाॅपर रहे। वहीं निखिल राज और दीपाली सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा आयुष सिंह और हर्ष कुमार 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
जबकि सिमरन सलोनी ने 92.6 प्रतिशत, आदिति राज ने 91.6 प्रतिशत और आर्यन राज ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया और टाॅप टेन में शामिल रहे।
इनके अतिरिक्त अन्य 9 अन्य छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और शिक्षकों के समर्पण को सिद्ध किया है। यह शानदार प्रदर्शन छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
इस सफलता ने न केवल छात्रों को प्रेरित किया है, बल्कि विद्यालय की प्रतिष्ठा को भी एक नई ऊंचाई दी है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि को एक मील का पत्थर मानते हुए भविष्य में और भी उत्कृष्ट परिणामों की आशा करता है।