
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशान के पुनर्विकास
कार्य के मद्दे नजर मौर्यध्वज एक्सप्रेस का परिचालन तत्कालिक रूप से रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी है।



इस बाबत बताया गया है कि जम्मूतवी स्टेशन के स्टेब्लिंग लाइन के परिर्वतन हेतु निर्माण कार्य किए जाने के कारण बरौनी और जम्मूतवी के मध्य चलने वाली गाड़ी संo 14691 / 92 मौर्यध्वज एक्सप्रेस का परिचालन निम्नानुसार रद्द किया गया है।





इस निर्णय के अनुसार गाड़ी संo 14692 जम्मूतवी – बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस – 28 मार्च तथा 04, 11, 18 एवं 25 अप्रैल 2025 को। गाड़ी संo 14691 बरौनी – जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस – 30 मार्च तथा 06, 13, 20 एवं 27 अप्रैल, 2025 को नहीं चलेगी।




असुविधा केलिए खेद सहित यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि उक्त सूचना के आलोक में अपनी यात्रा की तिथि या मार्ग में संशोधन कर लें।



