
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगामी 4 मई तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। खास तौर पर 1 से 3 मई के बीच इसकी संभावना अधिक है।
इस संबंध में जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 04 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि
पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। अनुकूल मौसमीय परिस्थितियाँ बनने के कारण पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना बनी रहेगी। 1 से 3 मई के बीच इसकी सम्भावना अधिक है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 21-24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 13 से 17 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 70 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है।
