

ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । पहले जुमा-होली विवाद, फिर चैत नवरात्र पर मीट बिक्री पर रोक के बहाने बवाल, सडक पर नमाज पर रोक को लेकर हंगामा और अब वक्फ बोर्ड बिल संशोधन के नाम पर पूरे देश का माहौल गर्म है। इसी बीच शुक्रवार को जिले भर के रोजेदार व गैर रोजेदार मुसलमानो ने पुर अकीदत अलविदा की नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टी लगा कर शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।



नमाज के बाद तमाम अकीदतमंदों ने मस्जिद के बाहर एकजुट हो कर केन्द्र सरकार के बिल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इसी क्रम में चकअशरफ मस्जिद में भी जुम्मे के नमाज बाद वक्फ बिल के विरोध में मुसलमानो ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर नाराजगी जाहिर की।



उनका कहना है वक्फ बोर्ड बिल हमारी निजी सरियत का मामला है। इसमें सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आफताब आलम ने कहा कि बीजेपी मुसलमान विरोधी पार्टी है और वक्फ बोर्ड बिल संशोधन हम मुसलमानो के खिलाफ है। इस अवसर पर निसार अहमद ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, महंगाई और गरीबी पर ध्यान देना चाहिए, मगर सरकार वक्फ बोर्ड बिल के बहाने लोगों को उलझा रही है।



वही जेयाल्लाह उस्मानी का कहना था हम लोग इस बिल का मोखाल्फत करते है। सरकार मुसलमानो की संस्थाओं, जैसे मस्जिद, मदरसा, और हम मुस्लिमो के खिलाफ सडयंत्र कर रही है। मोहम्मद इरफान का कहना था, नायडू और नीतीश कुमार की इस मामले में खामोशी निराशाजनक है। इससे जाहिर होता है कि ये दोनों भी वक्फ बिल के पक्ष मे सरकार के साथ खड़ी है। मतलब ये दोनो भी मुसलमानो के खिलाफ हैं। इन्हे सिर्फ मुसलमानो का वोट चाहिए। आने वाले चुनाव में हम जदयू का विरोध करेंगे।


मौके पर मस्जिद के इमाम मोहम्मद रागिब अनवर,मोहम्मद गुलाम साबिर,मंजर अली, आसिफ जफर, मोहम्मद रूबी, मोहम्मद अनस, मोहम्मद खलिकुज जमा, मोहम्मद सड्डन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नूरन, मोहम्मद मासूम, मोहम्मद फैज, मोहम्मद जफरिन, मोहम्मद अमिश, मोहम्मद अंजार, मोहम्मद लुकमान, गुड्डू, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रयान, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद मोबीन आदि हजारों के तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर आज वक्फ बिल के खिलाफ जुम्मे की नमाज अदा किया।
उधर मुसरीघरारी के जामा मस्जिद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में शुक्रवार को अलविदा जुम्मा की नमाज के समय नमाजियों ने अपनी बांह में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने कहा कि केंद्र सरकार जबतक वक्फ बिल वापस नहीं लेती तबतक इसी तरह विरोध जारी रहेगा। मौके पर नसीम अब्दुल्लाह, मो साहेब जान, गुलाब कैसर, मो फूल हसन, अताउर रहमान, मो शकील, कैफी आजमी नैयर आदि लोग शामिल थे।
