
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अगामी 18 मई तक पूरवा हवा के कारण उमस और आसमान में गरज वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 14-18 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारः-
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादलों के बनने के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के समय हवा की गति थोड़ा तेज रह सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।