
ओइनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । भटगामा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में मिथिला सेवी आदित्य नारायण मिश्र के पांचवें पुण्यतिथि पर सम्मान दिवस समारोह एवं युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन शिक्षाविद् दिलीप कुमार चैधरी की अध्यक्षता एवं प्रो. पी.के. झा प्रेम के संचालन में एवं वरिष्ठ पत्रकार चांद मुसाफिर के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सभी सम्मानित अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तदुपरांत आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों का मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा मोमैटों भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मिथिला क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए मिथिला सेवी डॉ सत्यनारायण महतो, शिक्षा विद् दिलीप कुमार चैधरी, पण्डित विजय शंकर झा, मोटीवेटर प्रो पीके झा प्रेम, समाजसेवी द्वय विकास चन्द्र मिश्र तथा मनीष कुमार झा को आदित्य नारायण मिश्र स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड से डॉ कृष्ण मुरारी झा तथा मुम्बई से सुमित सुमन तथा सीने अभिनेता अमिय कश्यप को भी पाग अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक विकास वैभव ने सैकड़ों प्रतिभागियों को मोटीवेट करते हुए कहा कि अगर पूर्ण संकल्पित भाव से प्रतिबद्धतापूर्वक प्रयास करें तो एक दिन सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। आगे उन्होंने कहा कि जहां संभावनाएं नहीं दिखती, वहीं सब कुछ छुपा होता हैं।
इस दौरान श्री वैभव ने उपस्थित छात्र छात्राओं के शंका का समाधान भी किया। पत्रकारोें के प्रश्न का जवाब देते हुए उन्हेांने कहा कि राजनीति में पढ़ें लिखे की दिलचस्पी का लुप्त होना या कहें उनकी उपेक्षा राजनीतिक सुचिता के पतन का कारण है। सुशिक्षित लोगों को राजनीति में आगे आना चाहिए। लेकिन उसके लिए हमें जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा आदि विभेद से ऊपर उठना होगा।
इस अवसर पर संस्थान के मनीष कुमार, प्रभात कुमार, प्रो नर नारायण अवधेश, डॉ राजकुमार, डॉ ईश्वर करुण, सतीश चंद्र झा, डॉ परमानन्द लाभ, आदि उपस्थित थे।
