
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । शहर के काशीपुर स्थित पीसी टेक्नोक्रेट टेक्नोलाॅजीज प्राईवेट लिमिटेड में शुक्रवार को खासी चहल-पहल थी। चप्पे चप्पे पर हर्ष और उत्साह का आलम था। अवसर था इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त आईटी सेक्टर के नये पेशेवरों के लिए प्लेसमेंट शिविर का।
इस बाबत जानकारी देते हुए संस्थान के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि इस वर्चुअल प्लेसमेंट कैंप में देश भर से डीकेएस, डेल, एचपी, टीएसएलएस, सीएमएच सहित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सपोर्ट इंजीनियर पद के लिए 25 प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया। जिसमें से 23 प्रशिक्षुओं को चयनित कर अगली प्रक्रिया केलिए कार्य स्थल पर बुलाया।

श्री संतोष ने बताया कि टेक्नोक्रेट संस्था कंप्यूटर का लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं बल्कि एक कंप्लीट आईटी सेक्टर केलिए एक्सपर्ट एवं प्रोफेशनल तैयार करना है। इस उद्देश्य केलिए हम बेहद सुनियोजित तरीके से निर्मित पाठ्यक्रम को फाॅलो करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस संस्था में एआई टेक्नोलाॅजी सहित कई सुचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र केलिए उपयोगी कोर्स कराया जाता है। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों, काउंसिलर के अलावा जरूरत पडने पर दूसरे राज्यों से सफल प्रोफेशनल व विशेषज्ञों द्वारा भी काउंसिलिंग कराने की व्यवस्था है।
उन्होने बताया कि विगत 15 सालों से बेहद न्यूनतम शुल्क में उच्च गुणवत्तापूर्ण टेक्नीकल एक्सपर्ट बना रहे हैं। प्लेसमेंट रिकार्ड भी हमारा शानदार है। यह बताते हुए गर्व महसूूस कर रहा हूं कि टेक्नोक्रेट ने अभी तक अपने 100 फीसद प्रशिक्षुओं को तीन लाख से 35 लाख तक के पैकेज पर प्लेसमेंट मिल चुका है।
शुक्रवार को चयनित होने वालों में अजीत कुमार, लक्ष्मण कुमार, गुलशन कुमार, रौशन कुमार, सुनील कुमार, मो अरमान, मो सिराज, मो साहबाज, मो जहूर, शिवम कुमार, चंदन कुमार, जीतेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं। इस अवसर पर काउंसलर पलक कुमारी एवं प्रशिक्षक सचिन कुमार मौजूद थे।