
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर (एनएसबी)। ”स्वस्थ समाज की बुनियाद ‘चिकित्सा’ पेशा नहीं, सच्ची सेवा है, एक जिम्मेदारी है और पीड़ा झेल रहे लोगों का भरोसा है। इस तथ्य को याद दिलाने केलिए और चिकित्सकों के त्याग, बलिदान, समर्पण और स्वस्थ समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस।“
भारत रत्न डॉ. बी.सी. रॉय का सम्मान :
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के गौरव मोहनपुर रोड स्थित मेडिकना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक सुविख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कनुप्रिया मिश्रा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “देश में पहली बार चिकित्सक से मुख्य मंत्री बने भारत रत्न डॉ. विधान चन्द्र रॉय के सम्मान में उनके जन्म दिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।”
1961 में भारत रत्न :
उन्होंने बताया कि, “भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह तिथि महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री देश रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि दोनों का प्रतीक है। इस दिन को आधिकारिक तौर पर 1991 में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.सी. रॉय को सम्मानित करने के लिए चिकित्सक दिवस के रूप में स्थापित किया गया था। उन्हें 1961 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।”
केक काट कर दी बधाई :
बताते चलें कि, बुधवार को मेडिकाना परिसर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों व चिकित्सा सहयोगियों की उपस्थिति में प्रबंध निदेशक डॉ कनुप्रिया मिश्रा ने केक काट कर सभी को चिकित्सक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
उपस्थिति :
मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ गौरव, न्यूरो सर्जन डॉ. अचिंत्य अजय, गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश झा, डॉ. अभिषेक आनंद, डॉ. राजेश, डीएम नेफ्रो ए.पी. नायक, डॉ अर्जुन, समीर, अजमत खान, विजय चौधरी, अजय पाठक, विशाल श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।