
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विद्यापतिनगर। “किसी भी क्षेत्र के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।”
गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा अपने क्षेत्र में :
विद्यापतिनगर में स्व. विमलबाबू मेमोरियल हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए उपमुख्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि “इस अस्पताल के शुरू होने से विद्यापतिनगर एवं आसपास के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।”
फीता काटकर किया उद्घाटन :
बताते चलें कि, प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली जब बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापतिनगर स्थित स्व. विमलबाबू मेमोरियल हॉस्पिटल का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की शुभकामना :
समारोह के दौरान सबसे पहले अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रबंधन को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों के लिए होगा लाभदायक :
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यहां मरीजों को ससम्मान बेहतर उपचार के साथ–साथ मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
आधुनिक उपकरणों के साथ अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं :
वहीं अस्पताल प्रबंधक मनीष यादव की ओर से बताया गया कि स्व. विमलबाबू मेमोरियल हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों के साथ अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां सामान्य चिकित्सा, आपातकालीन सेवा, पैथोलॉजी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आने वाले समय में अस्पताल में और भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की योजना है।
शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण इलाज :
हॉस्पिटल के शुभारंभ से विद्यापतिनगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।
उपस्थिति :
इस अवसर पर सुशांत यादव, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित जयसवाल, गणेश गिरि कवि, राजेश शर्मा, रामानंद गिरि, सुनील सिंह, मो.शबनम, मणिकांत सिंह, विपिन गिरि, अनिल सिंह, बमबम सोनी, कैलाश पासवान, वरुण सिंह सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे