
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल में कुश्ती प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान बाल पहलवानों ने अद्भुत एवं चमत्कारिक प्रदर्शन से खूब वाहवाहियां बटोरी।
उद्घाटन :
गुरुवार को सुबह 7:40 बजे विद्यालय की सह-संस्थापक विभा देवी, महिला कल्याण समिति की सचिव नीना श्रीवास्तव, प्रसिद्ध समाज सेविका माधुरी श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० धर्मांश रंजन, पूर्व जिला पार्षद शिवशंकर राय ने परंपरानुसार संयुक्त रूप से सुगन्धित अगरबत्तियों से अखाड़ा पूजन कर कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
8 जोड़ियों ने दिखाया दम :
अतिथियों को सम्मानित करने के बाद आरम्भ प्रतियोगिता में बाल पहलवानों ने अपने दम–खम से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान कुल आठ जोड़ियों ने करतब दिखाए। जिसमें आजमगढ़ से आए तन्नु यादव, सृष्टि यादव, काजल, शिवांगी यादव, गौरी प्रजापति, कंचन, रुबी राजभर, अनुष्का यादव, अंशिका, हिमांशु यादव, जॉनी चौपाल, कृष्णा, गौरव चौहान, सौरभ चौहान, अनुराग यादव, अभिषेक यादव एवं अमन यादव ने कौशल और करतब से दर्शकों को रोमांचित किया।
पहलवान हुए पुरस्कृत :
विजेता पहलवानों को संस्था के प्र० प्राचार्य गंगा नारायण झा, पूर्व प्राचार्य डॉ० एस०के० अहमद, के०के० उपाध्याय, डी०एन० मिश्रा, के०के० वर्मा, मनीषा झा, निभा कुमारी एवं उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने नगद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
अखाड़ा पहलवानों केलिए मंदिर :
इस अवसर पर खेल अकादमी के प्रशिक्षक अमरजीत कुमार यादव ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अखाड़े का निर्माण बड़े ही मनोयोग से किया जाता है। अखाड़े के निर्माण में सरसों तेल, हल्दी, घी मिट्टी में मिला कर मुलायम बनाया जाता है। जिससे पहलवानों को चोट लगने से उन्हें कोई हानि नहीं होती। दरअसल ये अखाड़े पहलवानों केलिए मंदिर और कुश्ती पूजा होते हैं।
धन्यवाद ज्ञापन :
समापन सत्र में प्रबंध निदेशक डॉ० धर्मांश रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में सभी पहलवान छात्र/छात्राओं एवं उनके प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय के छात्र/छात्राओं को संबोधित अभिव्यक्ति में उनसे इस क्षेत्र में हिम्मत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं के शांतिपूर्ण एवं अनुशासित बने रहने के लिए धन्यवाद दिया।