ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 1 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी बीच अगले 72 घंटों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौर रन हवा की रफ्तार तेज रह सकती है। कहीं कही ओला वृष्टि भी हो सकती है।
छाए रहेंगे आसमान में बादल :
इस बाबत जिले के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमान की अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
ओला वृष्टि और वज्रपात की संभावना :
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 28 मार्च से अगले 48 घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बादल बन सकते हैं जिसके कारण वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, तथा कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
तापमान और हवा की दिशा :
इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। वर्षा के दौरान तेज हवा चलने की सम्भावना है।
सावधानी बरतने की सलाह :
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने जन सामान्य एवं किसान भाइयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।