
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
रेणुका सिंह।
Oini 24 मुंबई। लक्ष्य हासिल करने के जिद्द पर जब जुनून का रंग चढ़ जाए तो, सफलता के पुष्प खुद ही शोहरत के खुश्बू बिखेरते हैं। फिर तो वह शख्स ‘अमोल’ बन जाता है। स्वतंत्र फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक कहानियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक ‘अमोल भगत’ के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी सदस्य बने अमोल :
भारतीय युवा फिल्ममेकर अमोल भगत को प्रतिष्ठित ला बोहेम सिनेमा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आधिकारिक रूप से जूरी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो सिनेमा, फैशन और सांस्कृतिक उत्कृष्टता का उत्सव मनाता है।
वैश्विक मीडिया नेटवर्क है ला बोहेम :
‘ला बोहेम पत्रिका’ फैशन और संस्कृति के क्षेत्र में रूस की एक राज्य-पंजीकृत मीडिया संस्था है। यह पत्रिका विश्वभर के रचनात्मक प्रतिभाओं और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रसिद्ध है। जो अपने वैश्विक मीडिया नेटवर्क के माध्यम से फेस्टिवल से संबंधित आधिकारिक समाचार, और विजेताओं के शॉर्टलिस्ट और लॉन्गलिस्ट घोषणाएँ व सूची प्रकाशित करती है।
विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित है यह फेस्टिवल :
ला बोहेम पत्रिका द्वारा आयोजित ला बोहेम सिनेमा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय द्वारा रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों की आधिकारिक सूची में शामिल किया गया है, जिससे इस फेस्टिवल की विश्वसनीयता और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और भी मजबूत होती है।
कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त है यह फिल्म महोत्सव :
इस फेस्टिवल को रूस के कई प्रतिष्ठित पेशेवर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें, फैशन टीवी रूस द्वारा प्रदत्त फैशन समर अवॉर्ड, सेंट पीटर्सबर्ग के फैशन फिल्म फेस्टिवल में नेवा फैशन अवॉर्ड – 11, RuPoR पुरस्कार (वोरोनेझ) – जनसंपर्क विकास के क्षेत्र में XIX पुरस्कार, “सांस्कृतिक और शैक्षिक परियोजनाएँ” श्रेणी में शॉर्टलिस्ट होना शामिल है।
अमोल भगत की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि :
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी मेंबर के रूप में नियुक्ति स्वतंत्र फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक कहानियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध अमोल भगत के लिए एक और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। वहीं, इस प्रतिष्ठित रूसी फिल्म फेस्टिवल से जुड़ना भारत और रूस के बीच कलात्मक और सांस्कृतिक सहयोग को भी मजबूत करता है।
विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद स्थापित करने का अवसर :
इस उपलब्धि से गदगद अमोल भगत ने हर्ष और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ला बोहेम सिनेमा से जुड़ना उनके लिए केवल एक पेशेवर उपलब्धि ही नहीं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों के बीच सिनेमा के माध्यम से संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।
विश्व पटल पर पहचान :
इस उपलब्धि के साथ अमोल भगत ने अपने बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय सफर में एक और सम्मान जोड़ा है और वे उन उभरते भारतीय फिल्ममेकरों में शामिल हो गए हैं जो विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।