
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर (एसएनबी)। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय के जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 06-10 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में उत्तर बिहार जिलों में कही कही हलकी वर्षा हो सकती है. एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
सापेक्ष आर्दता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत सहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किला मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।