
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। अगले पांच दिनों में पछिया हवा और मध्यम वर्षा की संभावना के कारण उमस और गर्मी से राहत मिलने की आस जगी है।
इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र पूसा द्वारा अगामी 06 अगस्त, 2025 तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलो में अगले 48 घंटो में मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कही – कही गरज के साथ बिजली गिरने की सम्भावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।