
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। अगले पांच दिनों में उमस और गर्मी से निजात मिलने की आस जगी है। इस बाबत
जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 3 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हहल्की से मध्यम वर्षा के साथ कही कही गरज के साथ बिजली गिरने की भी सम्भावना है। इसलिए मौसम के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
केन्द्र के नोडल ऑफिसर डाॅ ए सत्तार के मुताबिक पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में अगले दो दिनों तक औसतन 8 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है।