
Oini News Network.
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं हैं। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 09 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।