
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। 5 मई के आसपास गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। शेष समय में आसमान में हल्के बादलों के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 07 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारः-
पूर्वानुमानित के अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते है। 4-5 मई के आसपास आसमान में मध्यम बादल आ सकते है जिसके कारण 5 मई के आसपास बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा मेध गर्जन के साथ हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 कि0मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की सम्भावना है।
5 मई के आसपास सतही हवा की गति थोड़ी तेज हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

