
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा । खेल से बच्चों में मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। वहीं नेतृत्व कौशल, रणनीति कौशल, सामुहिकता आदि भावना को भी विस्तार मिलता है। पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आर के तिवारी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उक्त बाते कही। इस अवसर पर उन्होंने ने खेल को सद्भावना का परिचायक बताते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी और प्रोत्साहित किया।
इसके पुर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.एन. शर्मा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में डाॅ शर्मा ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर पटना रीजन के बास्केटबॉल प्रभारी एवं जेएनवी वैशाली के खेल शिक्षक शरद कुमार ने बताया कि बालिका के अंडर 14 में कटिहार विजेता दल एवं पटना उपविजेता रहा, वहीं बालिका के अंडर 17 में पटना विजेता व कटिहार उपविजेता रहा।

इसी तरह बालिका के अंडर-19 में कटिहार विजेता एवं पटना उपविजेता इसके अलावा बालक वर्ग के अंडर में 14 पटना विजेता व कटिहार उपविजेता बना इसी तरह बालक के अंडर 17 में पटना विजेता एवं रांची उपविजेता रहा। वहीं इसी वर्ग के अंडर 19 में रांची विजेता एवं पटना उपविजेता दल रहा। उन्होंने ने कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का टीम मध्यप्रदेश में होने वाले नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटना रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगा।

शिक्षिका अर्चना कुमारी, एवं आदर्श, निधि, सौरभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य आर.एस. झा ने किया। मौके पर विद्यालय के खेल प्रभारी पी.के. जायसवाल, डॉ. बी.बी. ठाकुर, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

