
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। 18-19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आँधी चलने की संभावना है, साथ ही तेज सतही हवाएँ चलने की भी सम्भावना है। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा बताया गया है कि अगामी 22 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार

पुर्वानुमान की अवधि में अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है। जिसके कारण 18-19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आँधी की संभावना है, साथ ही तेज सतही हवाएँ चलने की भी सम्भावना है। दो दिनों के बाद यानी 18-19 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

