
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । भाजपा समस्तीपुर ग्रामीण पश्चिम मंडल का सिंघिया खुर्द में मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार बबलू के अध्यक्षता में प्रथम कार्यसमिति का बैठक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह के साथ मंचासीन नेताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
तदुपरांत मंडल अध्यक्ष राकेश के साथ उनके मंडल के पदाधिकारियों ने मंचासीन नेताओं का अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम सुमिरन सिंह ने माई बहन योजना पर विपक्षी दलों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा शासित सभी प्रदेशों में लाडली बहन योजना संचालित है। इसी का ये लोग नकल कर रहे हैं। एनडीए सरकार द्वारा आने वाले समय में वृद्धा पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं में जिन लोगों 400 और 500 रूपया मिलता है जल्द ही उसमें बढ़ोतरी कर उसे कम से कम 1000 राशि मिलेगा।
उन्होंने ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी मोदी और सीएम नीतीश नितीश कुमार के जन कल्याणकारी विकास योजनाओं का लाभ घर घर जाकर लोगों को दिलावें। बैठक में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने
भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकी ठिकानों के साथ पाकिस्तान के सामरिक दृष्टि कोण से मजबूत ठिकानों को मिट्टी में मिलाने केलिए पीएम मोदी का आभार और भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने हेतु अपने बूथ को सशक्त कर समस्तीपुर विधानसभा से विधायक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष विष्णुदेव कुशवाहा, श्यामनंदन प्रसाद सिंह, अनिल रजक, प्रभात ठाकुर, जगरनाथ पासवान अंजनी कुमार मंडल, राजीव मिश्रा, गौतम कुशवाहा, पूजा देवीसहित अन्य लोगों ने बैठक को संबोधित किया और बैठक में शामिल रहे।