
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा कुमारी एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमार भावसिंका ने किया।
समाज की आधारशिला हैं महिलाएं :
महिला प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ आरम्भ इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने कहा कि, “महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला है। वे केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”
राष्ट्र निर्माण में कर रही योगदान :
उन्होंने कहा कि, “ये एक मां, पत्नी, बहन, बेटी, शिक्षिका आदि विविध रूपों से समाज में रिश्तों को आकार ही नहीं देती बल्कि बल्कि समाज व राष्ट्र केलिए एक सक्षम व आदर्श नागरिक बनाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इतना ही नहीं, आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, और कौशल का परचम लहरा रही हैं और पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं।”
महिलाओं के अधिकारों की करें रक्षा :
इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी भावसिंका ने कहा कि, “आज के समय में महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीतिक, कला और प्रशासन जैसे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि समाज में अभी भी कई स्थानों पर महिलाओं को समान अवसर नहीं मिल पाता है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम महिलाओं का सम्मान करें उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करें और उनके अधिकारों की रक्षा करें।”
शिक्षिकाओं को किया सम्मानित :
इस दौरान स्वयंसेवकों ने कविता, संगीत, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की सहायता से विभिन्न प्रस्तुतियॉं दी और हस्त निर्मित कलाकृतियॉं प्रदान कर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान मंच संचालन निखिल कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शालिनी भावसिंका ने किया।
कई प्राध्यापक व छात्र–छात्रा थे मौजूद :
मौके पर डॉ. महेश कुमार चौधरी, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. प्रिया दुबे, डॉ. कुमारी माला यादव, डॉ. चांदनी रानी, डॉ. सरस्वती कुमारी, डॉ. रीना दुबे, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. सर्वेश कुमार, योगेंद्र राय, पल्लवी कुमारी, खुशी कुमारी, आरती कुमारी, जागृति कुमारी, निधि कुमारी, आशीष कुमार, पप्पू कुमार, निखिल कुमार, काशिफ, चंदन कुमार, रहमत, जमाल, आदि उपस्थित