
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । 24 घंटे की अवधि में हल्की बारिश राहत दे सकती है मगर उसके बाद तापमान बढने से प्रचंड गर्मी जन जीवन को प्रभावित कर सकता है।
इस बाबत जिला स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 08 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं तथा अगले 12-24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
पूर्वानुमानित अवधि के दौरान अगले दो दिनों तक औसतन 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। इसके बाद पुरवा हवा चल सकती है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।