
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने का काम किया, भारतीय सेना के अदम्य साहस को देख आज पूरी विश्व स्तब्ध है।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर समस्तीपुर ग्रामीण मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जाति जनगणना करवाने की भी घोषणा कर दी है। जिससे देश मे समाजिक वातावरण और बेहतर हो सके।
बताते चलें कि इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक सत्यार्थी, संचालन महामंत्री राम प्रवेश राय एवं मंडल उपाध्यक्ष कुंदन चौधरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेता शशिकांत आनन्द ने कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत बूथ समिति बनाने तथा पीएम मोदी व सीएम नितीश के जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
वहीं किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिक लगाव के कारण आज बिहार में विकास के लिए बहुत बड़ा फण्ड मिल रहा है। उनके संकल्प के कारण ही आज किसानों की आमदनी दोगुनी हुई है।
मौके पर पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप शाह शिवे, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक कैप्टन कमलेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिला मंत्री बीरेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता अमित सम्राट, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतो, मंडल पदाधिकारी सुनील ठाकुर, सुजाना देवी, शम्भू नाथ चौधरी, ललन पाठक, मीना गुप्ता, पिंकी यादव, मंजू देवी, अनिल दास, महेश पासवान, नन्हकी शर्मा, राकेश कुमार, नीलम सिंह, विश्वकेतु इत्यादि उपस्थित रहे।