
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 ओईनी। ’चमत्कार’ एक ऐसा शब्द है जिसके आगे विज्ञान भी अचंभित होने से ज्यादा कुछ नहीं कर पाता। इस विधा से जुड़े लोग कहते हैं जहां विज्ञान की सीमा खत्म होती है वहां से मंत्रों की सीमा शुरू होती है। हालांकि, हर बार यह सही नहीं होता, मगर कभी कभी कोई न कोई ऐसी खबर आ ही जाती है कि मंत्रों की ताकत के आगे सिर अपने आप झुक जाते हैं।
22वीं सदी की ओर बढ़ रही विज्ञान और तकनीक आधारित दुनिया में यह बात कतई हजम होने वाली नहीं है। लोग इसे अंध विश्वास कह कर मुंह बिचका कर निकल लेंगे। मगर हकीकत को खुली आंखों से देख कर झुठलाया भी तो नहीं जा सकता।
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया :
ऐसा ही एक वाकया शनिवार को जिले के पूसा प्रखंड स्थित ओईनी में नमूदार हुआ जो चमत्कार से कम नहीं कहा जाएगा और जिसने मंत्र शक्ति के वजूद को आकार दिया। हुआ यूं कि, ओईनी काली स्थान निवासी रामविलास पासवान की पौत्री और मनोज पासवान की 20 वर्षीया पुत्री को सांप ने काट लिया। परिजन उसे आनन–फानन में मुजफ्फरपुर स्थित प्रभात तारा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिंदा हो गई मृत युवती :
रोते बिलखते परिजन अंतिम संस्कार करने केलिए उसके शव को श्मशान ले गए। चिता पर लिटा भी दिया गया, इसी बीच एक मंत्र का जानकार व्यक्ति ने झाड़ फूंक शुरू कर दिया। यह सब देख सैकड़ों लोग कौतूहल वश जुट गए। कुछ देर में वह मृत युवती जिंदा हो गई।
उपचार जारी :
इसके पहले कि कोई कुछ समझ पता परिजन युवती को लेकर घर भाग गए। बताया जाता है कि अगले महीने उसकी शादी होने वाली। अंतिम समाचार मिलने तक युवती का दोनों पद्धतियों से उपचार चल रहा था।